फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रेलवे स्टेशन पर मिला साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव

Wed, 17 Jul 2024 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रेलवे ने असम के न्यू तिनसुकिया से राजस्थान के जोधपुर के पास स्थित भगत की कोठी रेलवे स्टेशन तक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भी स्पेशल ट्रेन का ठहराव दिया गया है, इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को न्यू तिनसुकिया से चलकर बुधवार दोपहर 12.27 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद दिल्ली की तरफ रवाना हो जाएगी। जबकि भगत की कोठी से न्यू तिनसुकिया रेलवे स्टेशन जाने वाली साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 26 जुलाई से 16 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को भगत की कोठी से चलकर शनिवार सुबह 1.55 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन मुरादाबाद दिशा मे रवाना हो जाएगी। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए अनारक्षित व आरक्षित कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें