फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मिलावटी उर्वरकों के शक में आठ दुकानों से भरे नमूने

विज्ञापन
उर्वरक की दुकान पर जांच करते कृषि अधिकारी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
हापुड़। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता और कालाबाजारी रोकने के लिए तीनों तहसीलों में 22 दुकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान मिलावट के शक में आठ दुकानों से उर्वरकों के नमूने लिए गए। जबकि कार्रवाई के दौरान दुकान बंद कर भागने पर सात दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर गढ़ में उप कृषि निदेशक योगेंद्र कुमार, धौलाना में जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश, हापुड़ में अपर कृषि अधिकारी सतीश कुमार ने स्थानीय तहसीलदारों के साथ उर्वरक बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों पर छापे मारे।
जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि तीनों तहसीलों में कुछ नई कंपनियों के खाद की गुणवत्ता को परखने के लिए आठ नमूने भरे गए। कुछ जगह मिलावट की भी संभावना लग रही है। हालांकि जांच रिपोर्ट आने पर ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान सात दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

इन दुकानदारों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इन दुकानों में उर्वरकों की उपलब्धता थी लेकिन दुकान बंद होने के कारण सत्यापन नहीं हो सका। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि किसानों से भी फीडबैक लिया गया। उर्वरक के साथ अतिरिक्त उत्पाद देने पर भी कार्रवाई होगी। उर्वरकों के नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें