फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ज्वालागढ़ की घटना के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Wed, 14 Jan 2026 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सरधना क्षेत्र के ज्वालागढ़ में कश्यप समाज के युवक से लूट कर, उसे जिंदा जलाने की घटना के विरोध में सपाइयों ने जिला मुख्यालय पर ज्ञापन दिया। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष को पुलिस ने नजरबंद किए रखा।
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ ने कहा कि अपनी रिश्तेदारी में आ रहे रानू कश्यप को टैंपो चालक ने बहला फुसलाकर शराब पिलाई, फिर उसके पास मौजूद 80 हजार रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे जिंदा जला दिया। यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि मानवता को शर्मसार करने वाला जघन्य अपराध है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है, इसके विरोध में सपाइयों ने जिला मुख्यालय पर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उधर, इस घटना को लेकर ज्वालागढ़ जाने का प्रयास कर रहे सपा के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में रविंद्र यादव, बुद्धप्रकाश कश्यप, अनिल, दीपक, हरेंद्र, सौरभ, मनोज, बुद्धप्रकाश, सनी पंवार, विजय कुमार, शालू जौहरी, विवेक कश्यप, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें