फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: समाधान दिवस बना औपचारिकता, किसानों में आक्रोश

विज्ञापन
धौलाना तहसील सभागार में बैठे धरने पर बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
धौलाना। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को महज औपचारिकता बनकर रह गया। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति और उदासीन रवैये से किसान खासे नाराज नजर आए। तहसीलदार प्रवेश कुमार ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान 47 फरियादी पहुंचे जिनमें तीन शिकायतों का समाधान किया गया। शनिवार दोपहर भाकियू टिकैत नेता एकलव्य सिंह कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं एक कार्यकर्ता के रूप में किसानों के बीच पहुंचे। इस दौरान किसान जमीन पर बैठे अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, जबकि कई अधिकारी अपनी कुर्सियों तक सीमित रहे और अधिकांश जिम्मेदार अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद ही नहीं थे। किसानों का आरोप है कि उन्हें उच्च अधिकारियों से मिलने का अवसर तक नहीं मिल पाया, जिससे उनमें भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि खेती के इस महत्वपूर्ण समय में वे अपने जरूरी काम छोड़कर समाधान दिवस में पहुंचते हैं, लेकिन जब उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान करने वाले अधिकारी ही मौजूद नहीं होते, तो यह उनके समय और श्रम दोनों का अपमान है। इस दौरान एकलव्य सिंह ने प्रशासन से अपील की कि यदि किसी कारणवश अधिकारी उपलब्ध नहीं हैं, तो किसानों को अनावश्यक रूप से न बुलाया जाए।
कार्यक्रम के दौरान मंडल महासचिव भवेंद्र सिसोदिया, मंडल सचिव ललित चौधरी, शाहरूख प्रधान, सूरजवीर सिंह, मुकेश प्रधान, डॉ. मतलूब, डॉ. फरहीम तोमर, शेखर चौधरी, अखिल चौधरी, सुनील टाइगर, मनिंदर मसंद, आकाश चौधरी, परमजीत सिंह, भानु सिद्धू सहित कई किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें