फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सदरपुर प्रीमियर लीग का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
सदरपुर प्रीमियर लीग का शुभारंभ करते सपा नेता सुधीर चौहान। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र के गांव सदरपुर में सोमवार से सदरपुर प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की क्रिकेट टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। पहले दिन के मैच में घुंघरावली की टीम ने कटीरा जाफराबाद को सात विकेट से हराया।
विज्ञापन


सदरपुर प्रीमियर लीग का शुभारंभ सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने विधिवत रूप से किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के साथ ही अन्य सभी खेल वर्तमान में कॅरिअर बनाने का अच्छा साधन हैं। परिवार के लोगों को चाहिए कि यदि आपका बच्चा किसी खेल में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है तो उसे आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करें।
वहीं, उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए भी खेल अहम हैं। चुस्त-दुरूस्त और तंदरुस्त रहने के लिए सभी को किसी न किसी खेल में प्रतिभाग अवश्य करना चाहिए। सुधीर ने कहा कि अब खेल मोबाइल में सिमट कर रह गया है।
विज्ञापन

जिससे बचाने के लिए अभिभावकों को अपने बच्चों को आउटडोर खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से हम सभी तभी फिट रहेंगे, जब हम खेलेंगे।
समिति के अध्यक्ष नितिन चौहान ने बताया कि लीग का पहला मैच जनपद बुलंदशहर के घुंघरावली और हापुड़ के कटीरा जाफराबाद की टीमों के बीच हुआ। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कटीरा के खिलाड़ियों ने घुंघरावली की टीम को मात्र 76 रन का लक्ष्य दिया।
जिसे घुंघरावली के खिलाड़ियों ने मात्र तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैन ऑफ दी मैच लक्ष्मण चौहान ने अपनी टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए पहले विपक्षी टीम के चार बल्लेबाजों को पैवेलियन की राह दिखाई। जिसके बाद बल्लेबाजी में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 55 रन बनाए। इस दौरान अर्पण तोमर, राजीव सोम, संजय ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें