यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचंड बहुमत से सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। ईवीएम में गड़बड़ी और दोबारा से चुनाव होने की अफवाह से लोगों में कहीं खुशी तो कहीं बेचैनी का माहौल रहा।
अफवाह से जहां भाजपा को मतदान करने वाले लोगों की बेचैनी बढ़ी रही, वहीं अन्य पार्टी के समर्थक दोबारा से चुनाव होने की प्रार्थना कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्त किया है।
भाजपा की जीत के बाद से ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने ईवीएम में गड़बड़ी होने की बात कही थी। तभी से सोशल मीडिया पर अब अफवाह की जंग छिड़ गई है। फेसबुक, व्हाट्स एप के ग्रुप पर बेहद भ्रमक करने वाले मैसेज चल रहे हैं।
किसी ग्रुप में दोबारा से चुनाव होने की बात चल रहीं हैं, तो किसी में ईवीएम की जांच की बात चल रही है। बहरहाल, अफवाहों से कहीं खुशी तो कहीं बेचैनी का माहौल है।
वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि अनिल ढींगरा ने कहा कि सोशल साइट पर चल रही इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
शांति व्यवस्था बनाए रखें, किसी के बहकावे में न आएं। साथ ही उन्होंने लोगों से सोशल साइट्स पर अफवाहें नहीं फैलाने की भी अपील की।