सत्याग्रह एवं इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के आए दिन देर से चलने से गुस्साए दैनिक यात्रियों ने शनिवार सुबह हंगामा कर ट्रेनों के संचालन कराने की मांग की।
शनिवार सुबह सत्याग्रह एवं इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हुए।
इस दौरान यात्रियों ने ट्रेनों के लेट होने पर हंगामा करने लगे। आक्रोशित यात्रियों ने बताया कि सत्याग्रह एवं इंटरसिटी ट्रेन रोज आधे से एक घंटे देर से चल रहीं हैं। इसके चलते उन्हें घंटों परेशान होना पड़ रहा है। पूर्व में सही समय पर ट्रेनों के संचालन की मांग उठाई जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नाम हो रहा है।
प्रदर्शन करने में वेद प्रकाश भारद्वाज, वेदप्रकाश, कमल मित्तल, सुरेश, महेश, रहीस, मांगेराम शर्मा, मोहित,रमेश, दीपक, सतीश और कुलदीप शामिल रहे। उधर, स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेनों का संचालन कंट्रोल से होता है। पीछे से ट्रेनें लेट आ रही हैं इसलिए लेट हो रही हैं।