फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कबड्डी में आरएसके इंटर कॉलेज की टीम ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

विज्ञापन
विजेता कबड्डी टीम के साथ आरएसके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व शिक्षक। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
सिंभावली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में आरएसके इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 21 सितंबर को चंडी विद्यालय, पिलखुवा में हुई थी। विद्यालय की चारों टीमों ने अंडर-19 और अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग में भाग लिया।
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका वर्ग की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-17 बालिका वर्ग की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग की टीम ने भी बेहतर खेल दिखाते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। बुधवार को प्रधानाचार्य राजीव कुमार गोहित ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें