फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.5 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। एक साल पहले दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर खुडलिया निवासी दीपक कुमार से अठसैनी निवासी युवक ने डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी दीपक कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी युवक से उसकी अपने परिचित के माध्यम से जान-पहचान हुई थी। आरोपी ने एक साल पहले उसे दुबई में अच्छे वेतन पर नौकरी दिलाने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि आरोपी युवक ने शुरूआत में उससे डेढ़ लाख रुपये मांगे, उसकी बातों में आकर अच्छी नौकरी पाने के चक्कर में उसके पिता ने कर्ज लेकर आरोपी को पैसे दे दिए। एक साल बीतने के बाद भी आरोपी ने न तो उसे नौकरी दिलाई और न ही पैसे ही वापस किए। कर्जा लौटाने के लिए उसने आरोपी से पैसों का तकादा किया, तो उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें