फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की गई जान

विज्ञापन
मृतक अवनीश। फाइल फोटो - फोटो : मृतक अवनीश। फाइल फोटो
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र में गांव सहसपुरा के निकट नहर पटरी पर शनिवार की रात घने कोहरे के कारण बाइक पेड़ से टकराने पर बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालौनी निवासी अवनीश की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालौनी निवासी गंगाशरण के बेटे अवनीश शनिवार को किसी काम से जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में गए थे, जहां से वह बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। देर रात क्षेत्र के गांव सहसपुरा के निकट घना कोहरा होने के कारण दृश्यता काफी कम होने से वह बाइक से नियंत्रण खो बैठे और बाइक नहर पटरी किनारे लगे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें