हापुड़। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने धौलाना क्षेत्र के गांव गालंद स्थित एक कंपनी के आरएमसी रेडी मिक्स कंक्रीट प्लांट पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जिले में वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए ग्रेप-तीन के प्रतिबंध लागू किए गए हैं। इसके तहत प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर निगरानी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
इसके बावजूद धौलाना क्षेत्र में स्थित आरएमसी प्लांट से प्रदूषण फैलाया जा रहा था। शिकायत के बाद बुधवार की शाम को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्लांट पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही जिले में बढ़ते प्रदूषण के बीच यह कार्रवाई औद्योगिक इकाइयों के लिए भी चेतावनी है। मामले में विभाग के सहायक अभियंता विपुल कुमार का कहना है कि निर्माण सामग्री तैयार करने वाले प्लांटों में धूल और अन्य प्रदूषणकारी तत्वों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।