फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रॉयल वॉरियर्स ने एक रन से जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
क्रिकेट मैच के बाद पुरुस्कृत होते खिलाडी।संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर रॉयल वॉरियर्स और हीरो हुरिकेन के बीच खेले गए टी-20 मैच में रॉयल वॉरियर्स टीम ने एक रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल वॉरियर्स के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 170 रन बनाए, इसमें शावेज ने नाबाद 44 रन, सलमान ने 37 रन, आतिफ ने 32 रन का योगदान दिया। हीरा हुरिकेन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रशांत भाटी ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके। बिट्टू और नितिन त्यागी ने एक एक विकेट झटका।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरे हीरो हुरिकेन के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 169 रन बनाकर एक रन से मैच हार गए। इसमें नवीस ने 62 रन, कपित ने 52 रन, नितिन ने 37 रन का योगदान दिया। रॉयल वॉरियर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शावेज ने चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट, साजिद ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट, तालिब ने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें