फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 20 किलोमीटर के दायरे में रहेगा रूट डायवर्जन, सीएम के आदेश के बाद तैयार किया खाका

विज्ञापन
निरीक्षण करते पुलिसकर्मी।   - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले के दौरान एनएच-09 और अन्य मार्गों पर जाम न लगे इसके लिए रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष निर्देश दिए थे। इस बार मेला क्षेत्र से 20 किलोमीटर के दायरे में रूट डायवर्जन रहेगा। मुख्यमंत्री के आदेश पर सोमवार को यातायात पुलिस के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। जाम की स्थिति से निपटने के लिए जिले के अल्लाबख्शपुर और छिजारसी टोल पर भी विशेष व्यवस्थाएं रहेंगी।
रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेला क्षेत्र में समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान मेला क्षेत्र से 20 किलोमीटर के दायरे में यातायात डायवर्जन योजना प्रभावी रूप से लागू करने के आदेश दिए गए थे। जिससे कि मेले में आने और वापस आने के दौरान किसी प्रकार का जाम न लगे। साथ ही गढ़ नगर के अंदर और बाहरी की जिन सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है वहां पर विशेष व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को यातायात पुलिस के अधिकारियों ने मेला रोड से लेकर गढ़ नगर, गढ़ नगर से बाहर जाने वाली सड़कों और एनएच-09 पर स्थानों को चिन्हित किया है। साथ ही जिले की सीमा से सटे मार्गों को देखा गया है। जिन मार्गों पर अतिक्रमण रहता है, वहां से दो नवंबर से पूर्व अतिक्रमण हटवाया जाएगा। जिससे कि वाहनों की गति धीमी न हो सके।
दो से छह नवंबर तक लागू रहेगा डायवर्जन
- भारी व व्यावसायिक वाहनों के लिए : निजी/रोडवेज बस, ट्रक, कैंटर, ट्रैक्टर आदि व्यावसायिक/ माल वाहक भारी वाहनों को दो नवंबर की दोपहर 12 बजे से छह नवंबर की सुबह छह बजे तक।
- हल्के वाहनों का तीन नवंबर दोपहर 12 बजे से छह नवंबर की सुबह छह बजे तक।
- आवश्यकता पड़ने पर समय-समय पर जीरो ट्रैफिक चार से पांच नवंबर तक किया जा सकता है।
जाम की स्थिति में टोल हो जाएंगे फ्री
जाम की स्थिति से निपटने के लिए पिछली बार तत्कालीन एसपी अभिषेक वर्मा ने कुछ समय के लिए गढ़ के अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा को फ्री करा दिया था। जिससे कि वाहन तेजी से निकल सकें। इस बार भी अधिकारी जाम की स्थिति से निपटने के लिए यह निर्णय ले कर सकते हैं।
गढ़ नगर के अंदर से हटेगा अतिक्रमण
नगर की सड़कों की चौड़ाई अधिक नहीं है। मेला क्षेत्र में पहुंचने के लिए श्रद्धालु इन मार्गों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सड़कों पर ऑटो, ई-रिक्शा नहीं खड़े होंगे। इनके कारण ही सड़कों पर अधिक जाम लगता है। सड़कों से अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद यातायात पुलिस निरीक्षक छविराम सिंह ने बताया कि समीक्षा बैठक में मिले निर्देशों के बाद सोमवार को मार्गों का निरीक्षण किया गया। जाम की स्थिति से निपटने के लिए आसपास के जनपद के यातायात निरीक्षकों से भी वार्ता की गई है। वैकल्पिक मार्ग भी चिह्नित किए गए हैं। हाईवे-09 को जाम मुक्त रखने के लिए विशेष सतर्कता रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें