फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दशहरा पर होगा रूट डायवर्जन, दिल्ली रोड पर बनेगी पार्किंग

Wed, 01 Oct 2025 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दशहरा पर रामलीला मैदान में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए बृहस्पतिवार (आज) की शाम चार बजे से शुक्रवार की सुबह तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। निजामपुर से शहर में आने वाले भारी वाहनों को हाईवे से निकाला जाएगा। वहीं, दिल्ली रोड पर दोपहिया व चार पहिया वाहनों की पार्किंग बनेगी।
विज्ञापन

हापुड़ के रामलीला मैदान में मंचन के दौरान शुक्रवार की तड़के करीब चार बजे रावण के पुतले का दहन होगा। यही कारण है कि रामलीला का मंचन पूरी रात चलता है और आसपास के देहात क्षेत्र से हजारों लोग मेले में पहुंचते हैं। सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से आते हैं। इसके कारण मेरठ रोड तिराहे से लेकर रामलीला मैदान तक जाम रहता है। सड़कों पर जाम न लगे और पूरी रात यातायात सुचारू रूप से चले। इसके लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्जन और पार्किंग स्थल बनाने का निर्णय लिया गया है।
बुधवार को एसपी ज्ञानंजय सिंह के आदेश पर यातायात निरीक्षक छविराम सिंह ने निजामपुर तिराहा, बुलंदशहर रोड का गोल चक्कर और गढ़ रोड पर ततारपुर गोल चक्कर का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। मेरठ रोड तिराहे पर सबसे अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन


मामले में यातायात निरीक्षक छविराम सिंह का कहना है कि दशहरा पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए शहर में भारी, हल्के वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का डायवर्जन किया गया है। वहीं, दिल्ली रोड पर भी वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी, ताकि मेला स्थल पर जाम न लगे।



इस प्रकार रहेगा रूट डायवर्जन

- दिल्ली रोड पर निजामपुर चेक पोस्ट से आने वाले सभी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। ये वाहन ततारपुर चौराहे से होकर जाएंगे।

- निजामपुर चेक पोस्ट से मेले में आने आने वाले वाहन एसएसवी कॉलेज तक ही आएंगे। यदि किसी वाहन को रामलीला मैदान से आगे जाना है तो एसएसवी कॉलेज से यू-टर्न लेकर सोना पेट्रोल पंप बुलंदशहर रोड से शहर में आएंगे।
विज्ञापन


- मेरठ रोड व गढ़ रोड से आकर दिल्ली-गाजियाबाद जाने वाले सभी वाहन बुलंदशहर रोड सोना पेट्रोल पंप, ततारपुर से होकर बाहर निकलेंगे।

- रामलीला मैदान की तरफ अनावश्यक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें