फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में गोकश गिरफ्तार

Wed, 01 Oct 2025 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोकशी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात को पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रह रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए संदिग्ध युवक को देखकर पुलिस ने उसको रोका, लेकिन आरोपी ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा किया, इस दौरान आरोपी की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अपने को घिरता देखकर बाइक सवार बदमाश ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी क्षेत्र के गांव वैठ निवासी शाहरुख अली है। सीओ ने बताया कि शाहरुख के खिलाफ गोकशी समेत अन्य कई संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं। आरोपी के पास से तमंचा, रस्सी समेत अन्य सामान बरामद किया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें