फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Mon, 16 Oct 2023 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर शहर में रूट डायवर्ट किया गया है। मंगलवार सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। इस दौरान शहर में आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन




- मेरठ रोड से दिल्ली, मुरादाबाद व बुलंदशहर की ओर आने-जाने वाले कामर्शियल वाहन, सवारी बस साइलो द्वितीय चौकी से टियाला बाईपास होते हुए ततारपुर बाईपास से निकाले जाएंगे।

- मेरठ रोड की ओर से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाले चार पहिया व दो पहिया वाहन (सिर्फ जनसभा स्थल में आने वाले वाहनों को छोड़कर) मेरठ तिराहे से तहसील चौपला वाया सोना पेट्रोल पंप होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन




- गाजियाबाद से दिल्ली की ओर मेरठ व मोदीनगर की ओर जाने वाले कामर्शियल वाहनों को निजामपुर तिराहा से एनएच-09 से होते हुए ततारपुर चौराहा से मेरठ बाईपास से निकाला जाएगा।
- गाजियाबाद, दिल्ली की ओर से गढ़ रोडवेज बस अड्डा हापुड़ की ओर जाने वाली सवारी बसों को निजामपुर तिराहा से एनएच-09 वाया ततारपुर चौराहे की ओर से निकाला जाएगा।



- गाजियाबाद, दिल्ली की ओर से मेरठ, मोदीनगर की ओर जाने वाले चार पहिया, दो पहिया वाहन निजामपुर तिराहे से एनएच-09 वाया सोना पेट्रोल पंप की ओर से जाएंगे।

- बुलंदशहर की ओर से मेरठ व मोदीनगर की ओर जाने वाले कामर्शियल वाहन व सवारी बसों को सोना पेट्रोल पंप से एनएच-09 वाया ततारपुर से मेरठ बाईपास की ओर से निकाला जाएगा।



- मोदीनगर की ओर से गाजियाबाद, मुरादाबाद व बुलंदशहर की ओर जाने वाले कामर्शियल वाहनों को मेरठ रोड फ्लाईओवर से साइलो द्वितीय चौकी से टियाला बाईपास होते हुए ततारपुर ओर से निकाला जाएगा।

- गढ़ की ओर से नगर क्षेत्र से गुजरने वाले सभी प्रकार के कामर्शियल वाहन ततारपुर गोल चक्कर से शहर क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेंगे। गढ़ की ओर से आने वाली सवारी बसों को ततारपुर गोल चक्कर से एनएच-09 वाया सोना पेट्रोल पंप से गाजियाबाद की ओर निकाला जाएगा।
विज्ञापन




- मेरठ रोड स्थित रोडवेज बस अड्डा से सभी बसों को साइलो द्वितीय चौकी से टियाला बाईपास वाया ततारपुर ओर से भेजा जाएगा।

- मेरठ तिराहा से गाजियाबाद की ओर सभी प्रकार के चार पहिया, दो पहिया प्रतिबंधित रहेंगे। हालांकि जनसभा में जाने वाले वाहनों को निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें