फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में आफत बनी बारिश: निर्माणाधीन मकान की छत भरभराकर गिरी, नौ साल की बच्ची की मौत; चार घायल; देखें Video

Fri, 18 Jul 2025 09:29 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़।

सार

छत गिरने से मोहल्ले में चींख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने जैसे तैसे बच्चों को मलबे से निकालकर हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान नमरा की मौत हो गई। जबकि निधा की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
1 of 4
हापुड़ में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हापुड़ स्थित बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर में शुक्रवार शाम तेज हवाओं के साथ पड़ी बारिश के दौरान निर्माणाधीन मकान की छत भरभराकर गिर गई। जिसमें नौ वर्षीय बच्ची नमरा पुत्री मन्नान की मौत हो गई। जबकि महिला समेत चार अन्य घायल हो गए। घायलों में एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। एक अन्य बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

2 of 4
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
कहर बनी बारिश
ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी शहजाद किसान हैं। शुक्रवार को उनके मकान के बाहरी हिस्से में छत डालने का कार्य चल रहा था। बाहरी हिस्से में लोहे के गाटर के ऊपर सीमेंट की पटिया डाली जा रही थी। इसी दौरान आसपास के बच्चे भी खेल रहे थे। शाम के समय आई अचानक तेज बारिश के दौरान आसपास के लोग और बच्चे यहां आकर रुक गए और बारिश थमने का इंतजार करने लगे। लेकिन इसी दौरान अचानक बीच का पिलर गिरने से पूरी छत भरभराकर गई। जिसमें पड़ोसी मन्नान की नौ वर्षीय पुत्री नमरा, शहजाद की पुत्री निधा (3), माही (6), शहजाद की पत्नी फरहाना (30) व यासीन की पुत्री अरसी (10) घायल हो गए।
विज्ञापन

3 of 4
घायल निधा और मृतक नमरा - फोटो : अमर उजाला
नमरा की हुई मौत, निधा की हालत गंभीर
छत गिरने से मोहल्ले में चींख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने जैसे तैसे बच्चों को मलबे से निकालकर हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान नमरा की मौत हो गई। जबकि निधा की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के भी होश उड़ गए। एसडीएम ईला प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जबकि एडीएम संदीप सिंह व एएसपी विनीत भटनागर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

4 of 4
अस्पताल में उपताराधीन घायल - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता
एसडीएम ईला प्रकाश ने बताया कि पीड़ित परिवार को संभावित आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा रही है। घायलों को भी बेहतर इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें