फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में हादसा: मकान की छत भरभराकर गिरी, पिता-पुत्र समेत तीन घायल; वीडियो में देखें खौफनाक मंजर

Mon, 25 Aug 2025 07:25 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

मकान की छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को मलबे से निकाला। इसके बाद लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
हापुड़ में मकान की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीकरीम हमजा मस्जिद के पीछे सोमवार की दोपहर एक जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। इस दौरान मलबे में मकान में मौजूद पिता पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

विज्ञापन

मोहल्ला निवासी चीनी मेहनत मजदूरी का कार्य करते हैं। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मकान में मौजूद थे। इसी बीच उनके जर्जर मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत के मलबे में चीनी उनका पुत्र आयान व सादमान घायल हो गए। 

मकान की छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को मलबे से निकाला। इसके बाद लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन

मकान स्वामी चीनी ने बताया कि रविवार की देर रात हुई बारिश से उनके मकान की छत पर पानी भर गया था। उनका मकान काफी साल पुराना और जर्जर अवस्था में है। स्थानीय लोगों व मकान स्वामी ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें