फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भागवत कथा व्यास के बंद मकान से लाखों की चोरी

Wed, 14 Feb 2024 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी निवासी भागवत कथा व्यास के बंद मकान का जाल तोड़कर चोर घर में रखे लाखों रुपये के जेवर समेत डेढ़ लाख की नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पड़ोसियों को घर में बंदरों के हुड़दंग मचाने पर हो सकी। हांलाकि अभी तक व्यास के घर नहीं आने पर तहरीर नहीं दी जा सकी है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी कथा व्यास रोहित शास्त्री ने मोबाइल पर हुई वार्ता में बताया कि वह पिछले कई साल से यहां मकान बनाकर रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि चार दिन पूर्व वह मकान का ताला लगाकर मध्य प्रदेश में श्रीमद्भागवत कथा और प्रवचन में गए थे। मंगलवार की रात को पड़ोसियों ने बताया कि उनके मकान की छत का जाल टूटा हुआ है। मामले की जानकारी होने पर उन्होंने पड़ोसियों से पुलिस को भी सूचना देने के लिए कहा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां रसोई और कमरों का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। कथा व्यास ने बताया कि चोर उनके कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के जेवर और डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए है। अब वह कथा समापन के बाद घर आने पर पुलिस को तहरीर देंगे। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि अभी चोरी के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। लेकिन जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें