फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 दिसंबर की रात से थम जाएंगे रोडवेज बसों के पहिये

Wed, 30 Nov 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
थम जाएंगे रोडवेज बसों के पहिये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
15 सूत्रीय मांगों का निस्तारण नहीं होने पर 6 दिसंबर की रात 12 बजे से रोडवेज कर्मी हड़ताल पर जाएंगे। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर पदाधिकारियों ने बुधवार को रोडवेज अड्डे पर बैठक कर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


हापुड़ डिपो से विभिन्न मांर्गों पर 104 बसों का संचालन होता है। रोजाना डिपो की बसों से 25 हजार यात्री सफर करते हैं। ऐसे में बसों के चक्का जाम से यात्रियों को सर्दी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

परिषद के शाखा मंत्री राजकुमार गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों चक्का जाम के दौरान सरकार ने मांगों के निस्तारण का आश्वासन दिया था। लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी कोई राहत नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर सर्वसम्मति से 6 दिसंबर की रात से बसों के चक्का जाम का निर्णय लिया है। इस संबंध में परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को भी पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बैठक में चंद्र शेखर पांडेय, गिरीश चंद्र मिश्र, राजवीर सिंह, सुरेश कुमार, अशोक कुमार, सत्यवीर सिंह समेत दर्जनों पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो, कर्मचारियों से इस संबंध में वार्ता की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें