फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किठौर-मोदीनगर मार्ग अब 15 मिनट में मिलेगी रोडवेज बस

Mon, 17 Apr 2017 08:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मोदीनगर-किठौर मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब इस मार्ग पर लोगों को डग्गामार वाहन चालकों की मनमानी से निजात मिल गई है। अफसरों एक अभियान के तहत करीब आधा दर्जन डग्गामार वाहनों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन


अब बस अड्डे से यात्रियों को इस मार्ग पर अब हर 15 मिनट में बस की सुविधा मिलेगी। राजस्व की लिहाज से मोदीनगर और किठौर मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है। इन मार्गों पर रोज हजारों यात्री डिपो की रोडवेज बसों से सफर करते हैं।

लेकिन डग्गामार वाहन चालकों की दबंगई से रोडवेज बसों में यात्री नहीं बैठ पाते थे। आलम यह रहता था कि डग्गामार वाहन चालक सवारियों को बैठाने को लेकर रोडवेज कर्मियों के साथ मारपीट भी कर देते थे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं यात्रियों को भूसे की तरह भरकर मानकों को ताक पर रख वाहन को चलाया जाता था। साथ ही मनचाहा किराया वसूला जाता था। यात्रियों को बसों से जबरन उतारकर अपने वाहनों में भी बिठा लिया जाता था।

मामले की गंभीरता और घटते राजस्व के चलते स्थानीय डिपो के एआरएम ने परिवहन निगम के अफसरों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर करीब आधा दर्जन डग्गामार वाहनों को सीज कर दिया।

इस कार्रवाई से डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अब मोदीनगर और किठौर मार्ग पूरी तरह डग्गामार वाहनों से मुक्त हो चुके हैं।

एआरएम एनपी सिंह का कहना है कि दोनों मार्गों पर यात्रियों को हर 15 मिनट में बस की सेवा मिलेगी। सफर के दौरान उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। जिस मार्ग पर उनके डिपो की रोडवेज बसें चलती हैं, वहां डग्गामार वाहनों को चलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें