फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आज से रोडवेज बसों के बढ़ेंगे फेरे, यात्रियों को मिलेगी राहत

Thu, 09 Nov 2023 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। त्योहारों पर यात्रियों को दिक्कत न हो, इसके लिए रेलवे और परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। परिवहन विभाग ने लोकल के साथ लंबे मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। विभाग ने कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


त्योहारों पर नौकरी करने वाले ज्यादातर लोग अपने घर जाते हैं। इसके लिए तीन माह पहले से ही ट्रेनों में टिकट बुक कराना शुरू कर देते हैं। एक माह पहले ही लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग शुरू हो गई थी। वेटिंग लिस्ट दो सौ के पार तक पहुंच गई है। ऐसे में लोग बसों में सफर कर अपने घरों की ओर रवाना होंगे, जिसके चलते बसों में भी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने योजना तैयार की है।

रोडवेज द्वारा संचलित 106 बसों के लोकल व लंबी दूरी मार्ग पर अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। इसके लिए अगले 11 दिन के लिए कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई है। कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग ने 10 नवंबर से 20 नवंबर तक दिवाली विशेष प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इसमें चालकों और परिचालकों को दस दिन तक प्रतिदिन 300 किलोमीटर संचालन करने पर 350 रुपये प्रतिदिन व 11 दिन के लिए 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जबकि कार्यशाला में कार्य करने वाले कर्मियों को दस दिन के लिए 1500 व 11 दिन के लिए एकमुश्त 1800 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


एआरएम संदीप नायक ने बताया कि बसों के फेरों को भी बढ़ाया गया है। चालक परिचालकों को छुट्टी न करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। लोगों को बसों में यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें