फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 12.33 करोड़ से हापुड़ में गड्ढा मुक्त होंगी सड़कें, सुगम होगा आवागमन

विज्ञापन
टूटी पड़ी गांव सबली को जाने वाली सड़क। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। लोक निर्माण विभाग की ओर से हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में 12.33 करोड़ रुपये से करीब 33.458 किलोमीटर लंबे मार्गों को गड्ढा मुक्त कराया जाएगा। इन 28 मार्गों पर विशेष मरम्मत का कार्य होगा। इसके लिए विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। दिवाली से पहले मार्गों को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से हापुड़ मार्ग के किमी 03 भट्टे के पास से सुल्तानपुर मार्ग पर 35 लाख, ग्राम लालपुर से काठीखेड़ा मार्ग पर 42 लाख, भटैल से मुशरफपुर झंडा मार्ग पर 22.50 लाख, भटैल-झंडा-मुर्शरफपुर मार्ग से अहमदनगर मार्ग पर 15 लाख, मेरठ-बदायूं मार्ग से हृदयपुर संपर्क मार्ग पर 10.12 लाख, अयादनगर से टियाला मार्ग पर 30 लाख, महमूदपुर से सांवी मार्ग पर 14.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
डीडीजी मार्ग से छज्जूपुर पर 26.50 लाख, सऊदीपुर-मोरपुर मार्ग से धर्मपुर बिस्वा मार्ग पर 33 लाख, सऊदीपुर से भटियाना मार्ग पर 12.30 लाख, राष्ट्रीय राजमार्ग-235 से कुराना पर 23 लाख, कोटला पुल नंबर 40 से कोटला मार्ग पर 38.20 लाख, हापुड़-भटियाना मार्ग से चितौली गेट से आंबेडकर गेट तक 40.10 लाख, श्यामपुर से हबिसपुर का शेष भाग 38.20 लाख और डीडीजी मार्ग से सालेपुर मार्ग को गड्ढा मुक्त करने के लिए 22.30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा बीबीनगर मार्ग से भड़ंगपुर तक 20.60 लाख, सिकंदरपुर-काकोड़ी से नूरपुर तक 36 लाख, ग्राम शेखपुर इंटर कॉलेज से शिव मंदिर होते हुए मोहर सिंह के घर तक 26.20 लाख, बाबूगढ़-बीबीनगर से नूरपुर काकोड़ी मार्ग पर 40 लाख, बाबूगढ़ बीबीनगर मार्ग से सिकंदरपुर काकोड़ी पर 47 लाख, बनखंडा से उदयपुर मार्ग पर 60 लाख, मेरठ-बुलंदशहर मार्ग राइट साइड सर्विस लेन पर 22.50 लाख, मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर लेफ्ट साइड पर 22.50 लाख, हापुड़-दोयमी-धनौरा-वझीलपुर-खड़खड़ी-असरा-आगापुर-लौटी मार्ग पर 25 लाख और झंडा मुर्शरफपुर भटैल मार्ग से अहमदनगर पर 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि शासन के निर्देश पर प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। दिवाली से पहले मार्गों को गड्ढा मुक्त कराया जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर निकालकर कार्य शुरू होगा।


इन मार्गों की भी होगी मरम्मत

विभाग की ओर से 1.250 किलोमीटर लंबे बाबूगढ़-बक्सर रोड सिटी भाग पुराना एनएच-24 पर 2.26 करोड़, 1.600 किलोमीटर लंबे दोयमी मुरादपुर आगापुर-हापुड़ किठौर मार्ग से असौड़ा संपर्क मार्ग पर 60 लाख और 0.600 किलोमीटर लंबे दिल्ली-बरेली लखनऊ मार्ग पर 2.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें