कोहरे के कारण आएदिन हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने पहल शुरू कर दी है। इसके तहत शहर के मुख्य चौराहों की सड़कों पर रिफ्लैक्टर लगवाने की योजना है।
इसके बाद जागरूकता अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों पर भी रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। सीओ सिटी/ट्रैफिक विशाल यादव ने बताया कि कोहरे के कारण सड़क हादसे न हो इसके लिए सड़कों पर रिफ्लैक्टर लगवाने की योजना है।
इसके अलावा डग्गामार वाहनों पर भी रिफ्लैक्टर लगाए जाएंगे। इसके अलावा यातायात पुलिस भी रात के समय रंग-बिरंगी जैकेट पहनकर व्यवस्था संभालेगी।