फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पाइपलाइन डालने के लिए तोड़ी सड़क की नहीं हुई मरम्मत

Sun, 19 Jan 2025 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। हर घर जल योजना का अभी पूरी आबादी को लाभ नहीं मिल सका है। लेकिन मुख्य मार्गों पर जल निगम की ओर से तोड़ी गई सड़क आम लोगों के परेशानी बन गई हैं, शनिवार की रात भी कोतवाली रोड पर तोड़ी गई सड़क के गड्ढे में माल लेकर जा रहे ट्रक का पहिया धंस गया।
विज्ञापन


पालिका क्षेत्र में हर घर शुद्ध जल उपलब्ध के मकसद से चार नई टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है। घरों तक पानी पहुंचाने के लिए जल निगम के ठेकेदार के कर्मचारी सड़क को तोड़कर पाइपलाइन बिछा रहे हैं। लेकिन, पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत में खानापूर्ति की जा रही है, जो रोजाना हादसे का कारण बन रही है। शनिवार की रात खादर क्षेत्र से सामान लेकर जा रहे ट्रक का पहिया कोतवाली मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़क के गड्ढे में धंस गया, इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


एसडीएम साक्षी शर्मा का कहना है कि जल निगम के ठेकेदार को नोटिस जारी कर जल्द सड़क ठीक कराई जाएगी, अन्यथा विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें