फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शैलेश फॉर्म कॉलोनी में तीन दिन पहले बनी सड़क उखड़ी

Sat, 23 Dec 2023 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर पालिका द्वारा शहर की शैलेश फॉर्म कॉलोनी में तीन दिन पहले बनाई हॉट मिक्स सड़क उखड़ गई है। सडक़ निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए लोगों ने पालिका के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद द्वारा 25 सड़कों के अलावा नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। 14वें वित आयोग द्वारा आवंटित 3.50 करोड़ की धनराशि से यह निर्माण कराए जा रहे हैं। शैलेश फॉर्म कॉलोनी में भी सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। लोगों ने नगर पालिका और ठेकेदार पर गुणवत्ता पूर्ण निर्माण सामग्री न लगाने का आरोप लगाया। पालिका ईओ इंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान नहीं है। अवर अभियंता को मौके पर भेजकर सड़क को दोबारा से निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें