फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाहा टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Mon, 06 Mar 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/धौलाना
विज्ञापन
कृ‌षि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपनावत रजवाहे की पटरी टूटने से गेहूं व सरसों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। पटरी टूटने की भनक लगने पर किसानों ने रजवाहे की पटरी रोकने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के चलते रजवाहे की पटरी पूरी तरह से टूट गई। घंटों की मशक्कत के बाद किसानों ने जेसीबी लाकर रजवाहे के पानी को रोका।
विज्ञापन


किसानों ने लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। सपनावत निवासी नरेंद्र, सुरेंद्र, धर्मपाल, सुभाष व सुनील ने बताया कि रजवाहे की पटरी टूटने की सूचना मिली तो वह लोग मौके पर पहुंचे। तेज बहाव के चलते रजवाहे की पटरी कटती रही। पानी से करीब 30-40 किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं व सरसों की फसल डूब गई।

उन्होंने निजी खर्चें पर जेसीबी मशीन मंगाकर पानी के बहाव को रोका। किसानों का कहना है कि पानी भरने से उनकी फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने प्रशासन से फसल का मुआवजा दिलवाने की मांग की है। वहीं, एसडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी कर पीड़ित किसानों की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें