फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सेवानिवृत्त सेल्स टैक्स अधिकारियों पर चांदी हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार निवासी एक सराफ ने दो सेवानिवृत्त सेल्स टैक्स अधिकारियों पर उसकी चांदी हड़पने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सराफा बाजार निवासी शरद अग्रवाल ने बताया कि उसकी सराफा बाजार में गोपालजी ज्वैलर्स के नाम से फर्म है। उसका चांदी का कारोबार सेवानिवृत्त सेल्स टैक्स अधिकारी राहुल वर्मा व विनोद वर्मा निवासी हनुमान मार्केट सराफा बाजार हापुड़ के साथ था। तीन चार साल पहले विनोद वर्मा ने उससे लेनदेन रोक दिया और उसकी चांदी रख ली। चांदी वापस न मिलने पर सराफा बाजार के गणमान्य लोगों के समक्ष उसकी व विनोद वर्मा की बैठक हुई। सभी लोगों के समक्ष विनोद वर्मा ने उसके हिसाब की हां कर ली। लेकिन अभी तक भी विनोद वर्मा ने उसका हिसाब नहीं किया है। पीड़ित ने उसकी चांदी वापस या रुपये दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें