फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चिंतन शिविर को सफल बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने गढ़मुक्तेश्वर के उत्सव गार्डन में पंचायत कर हरिद्वार में होने वाले चिंतन शिविर को सफल बनाने की रणनीति बनाई। साथ ही एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन

संगठन के एनसीआर अध्यक्ष (युवा) एकलव्य सिंह सहारा ने कहा कि किसानों की लड़ाई कभी कमजोर नहीं होनी चाहिए। वर्षों से किसानों का शोषण करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों और किसान हितों के खिलाफ काम करने वाले तत्वों के विरुद्ध अब निर्णायक संघर्ष का समय आ चुका है।

कैप्टन राजेश ने कहा कि किसानों को अपना हक लेने के लिए एक होना पड़ेगा। पीके वर्मा ने कहा कि आने वाले समय में किसान विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन शेखर चौधरी और अध्यक्षता कमल सिंह ने की। इस मौके पर मुख्य आयोजक पंडित शिव कौशिक, विपिन प्रधान, राजीव प्रधान, अमित प्रधान, ममता शर्मा, विपिन सिद्धू, प्रदीप चौधरी, इंद्रजीत सलोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें