भारतीय जनता पार्टी के ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत सोमवार को पदाधिकारियों ने दयानतपुर, उदयपुर, नली हुसैनपुर, होशियारपुर गढ़ी, लुखराड़ा और शेखपुर गांवों का दौरा किया। इस दौरान किसानों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय को 2019 तक दोगुना करने का संकल्प लिया है। किसानों की भूमि कैसे उपजाऊ बने और किसान अपनी फसल का ज्यादा मुनाफा प्राप्त करें, इसके लिए कृषि मंत्रालय से योजनाएं चलाई जा रही हैं।
फसल बीमा योजना से कृषि में हुए नुकसान की भरपाई हो सकेगी। जिला महामंत्री मोहन सिंह ने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा सरकार आई है, खाद की आपूर्ति सुधरी है। इस अवसर पर चौधरी योगेंद्र, रकम सिंह, वीरपाल सिंह, बाबू रामपाल, बोबी, संजय, प्रो.धर्मपाल, ज्ञानेंद्र, रोबिन, प्रेम सिंह आदि रहे।
गढ़मुक्तेश्वर में भाजपाइयों ने अक्खापुर, फत्तापुर, ढाना, हैदरपुर समेत कई गांवों में नुक्कड़ सभाएं कीं। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सबका साथ और सबके विकास का जो नारा दिया था।
उसे मोदी सरकार ने दो वर्ष से भी कम अवधि में पूरा कर दिखाया है। इस दौरान राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, बॉबी प्रधान, विजय सिंह, ओमकार शर्मा, प्रदीप, कुंवरपाल प्रजापति मौजूद रहे।