फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीडीए ने शासन को भेजा विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड

Thu, 23 Mar 2017 09:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
विकास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के पास आवास विभाग भी है, जिससे प्रदेश भर के प्राधिकरणों में हड़कंप मचा है। प्रमुख (सचिव) आवास की ओर से हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों और उनकी वित्तीय स्थिति के बारे में रिपोर्ट मांगी गई थी।
विज्ञापन


प्राधिकरण के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट लखनऊ भेज दी। दरअसल मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी कभी भी आवास बंधु की बैठक लेकर किसी भी प्राधिकरण के विकास कार्यों की फाइल तलब कर सकते हैं।

माना जा रहा है कि इसीलिए आवास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पहले ही तैयारी पूरी करने में जुटे हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश के प्रमुख सचिव (आवास) सदाकांत के निर्देश पर आवास बंधु के डायरेक्टर एस के श्रीवास्तव की ओर से
विज्ञापन


हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह (आईएएस) को प्रेषित पत्र में निर्देशित किया गया है कि प्राधिकरण के चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट और उक्त योजनाओं की वित्तीय स्थिति की रिपोर्ट तत्काल शासन को भेजी जाए।

बताया गया है कि प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्राधिकरण के सचिव एवं वित्त नियंत्रक विश्वजीत राय, मुख्य अभियंता एपी सिंह और संपति अधिकारी एस के नागर सहित कई अन्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एक बैठक कर

आनंद विहार, प्रीत विहार आवासीय योजनाओं और ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे विकास कार्यों व उनकी वित्तीय स्थिति की रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि

चालू वित्तीय वर्ष में कुल लगभग 201.92 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि 201.60 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह रिपोर्ट विशेष वाहक से तत्काल शासन को भेज दी गई है।  

प्राधिकरण के सचिव एवं वित्त नियंत्रक विश्वजीत राय का कहना है कि सचिव आवास बंधु ने जो जानकारी मांगी थी, वह सभी भेज दी गई हैं। हालांकि अभी लखनऊ में बैठक कब है, इसकी कोई सूचना नहीं है।

हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक सात अप्रैल को मेरठ में मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में होगी। इस बैठक में बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा। यह जानकारी प्राधिकरण के सचिव ने दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें