फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली पर नहीं लगा अंकुश तो आंदोलन को होंगे मजबूर

Tue, 16 Aug 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
उद्यमियों ने अधिशासी अभियंता से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली कटौती और शहर के दो अवर अभियंताओं पर उगाही का आरोप लगाकर मंगलवार को उद्यमियों ने अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। इस दौरान मीटर पर ओके की रिपोर्ट होने के बावजूद 68 उपभोक्ताओं पर लाखों रुपये का जुर्माना करने पर विरोध जताया।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि इस मामले में उन्हें राहत नहीं दी गई तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता समेत विजय अग्रवाल, लोकेश सिंहल, ओमी, ललित, अनुराग सिंहल ने बताया कि बिजली कटौती से उद्योग चौपट हो रहे हैं।

ऐसे में फाल्ट होने पर दिल्ली रोड व प्रीत विहार बिजलीघर के अवर अभियंता अवैध शुल्क की मांग करते हैं। शुल्क नहीं देने पर परेशान करते हैं। करीब दो वर्ष पूर्व निगम अफसरों ने डिवीजन से 172 मीटरों को बदला था।
विज्ञापन


इनमें 68 उपभोक्ताओं पर इन दिनों लाखों रुपये के जुर्माने का नोटिस भेज दिए गए हैं। जबकि इन उपभोक्ताओं के मीटर पर ओके की रिपोर्ट लगी हुई है। उन्होंने कहा निगम ऐसे उपभोक्ताओं से जुर्माना हटाकर उन्हें राहत दिलाए।

जल्द राहत नहीं दिलाई गई तो निगम अफसरों के खिलाफ वह धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। उद्यमियों की समस्या पर अधिशासी अभियंता मुकेश गर्ग ने जल्द राहत दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें