फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड के लिए रुपये मांगने पर भड़की महिलाएं, हंगामा

Wed, 14 Dec 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
रुपये मांगने पर भड़की महिलाएं, हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राशन कार्ड बनाने के लिए डीलर पर सौ-सौ रुपये लेने का आरोप लगा बुधवार दोपहर गांव गालंद की महिलाओं ने राशन दुकान पर जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने डीलर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। राशन डीलर ने महिलाओं के आरोप निराधार बताए हैं।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर गांव गालंद की महिलाएं राशन दुकान के बाहर एकत्रित हुईं। इस दौरान महिलाओं ने राशन डीलर पर राशन कार्ड बनाने के लिए प्रति कार्ड 100 रुपये लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।

आक्रोशित महिलाओं ने बताया कि वह कई दिन से चक्कर काट रही हैं लेकिन उनके राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं। राशन डीलर कार्ड बनाने के लिए डीलर प्रति कार्ड 100 रुपये ले रहा है। जबकि राशन कार्ड बनाने का शुल्क दस रुपये है।
विज्ञापन


महिलाओं ने राशन डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी भी दी है। हंगामा करने में मीरा, लाली, प्रेमवती, रिंकी, अनीता, देवेंद्र, महेंद्री, राजवती, दयावती, रजनी, सरिता, ओमवती, रज्जो शामिल रहीं।

ग्राम प्रधान के पति सत्यवीर सिंह और राशन डीलर अरविंद ने महिलाओं के आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि किसी से भी ज्यादा पैैसे नहीं लिए जा रहे हैं। जिन महिलाओं के कार्ड नहीं बने हैं, उनके कार्ड जल्द बना दिए जाएंगे।

वहीं धौलाना के बीडीओ धनेश त्यागी ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है। जल्द मामले की जानकारी करेंगे। महिलाओं से किसी भी हाल में निर्धारित शुल्क से अधिक पैसे नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें