फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगानगरी में बिना लहसुन और प्याज का मिलेगा खाना

Fri, 11 Jul 2025 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा नगरी समेत कांवड़ मार्ग पर स्थित होटल और ढाबों पर बिना लहसुन, प्याज का खाना दिया जाएगा। इसको लेकर खाद्य औषधि विभाग की टीम निगरानी करेगी, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी न हों।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के दौरान जगह-जगह खाने को लेकर होने वाले विवाद के बाद स्थानीय गंगा नगरी समेत आसपास के क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर खुले ढाबे और होटलों पर मिलने वाले भोजन में लहसुन, प्याज नहीं मिलाया जाएगा। इसके अलावा सभी होटल, ढाबों पर खाने की रेट लिस्ट को चस्पा करा दिया गया। इसको लेकर पुलिस ने भी शुक्रवार को सभी ढाबे और होटलों पर जाकर खाने की जांच की है। खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी सोवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी होटल व ढाबों की निरंतर जांच कराई जाएगी। इसके अलावा भंडारों में भी बनने वाले खाद्य सामग्री की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें