फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तालाब में नहाने गया बच्चा डूबा, तलाशने में जुटे गोताखोर

Fri, 11 Jul 2025 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव सलाई में शुक्रवार दोपहर दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया आरिब (8) डूब गया। साथ के बच्चों ने मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। गोताखोरों के साथ पहुंची पुलिस टीम ने बच्चे की तलाश शुरू की। देर शाम तक आरिब का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

गांव सलाई निवासी नौशेर का गांव के अड्डे पर दवा की दुकान है। शुक्रवार दोपहर में वे वहीं थे। इसी दौरान आई बारिश में नहाने के लिए गांव के बच्चों की टोली के साथ उनका बेटा आरिब भी गया। बच्चे गांव के बाहर स्थित तालाब में नहाने लगे। नहाते समय आरिब गहरे पानी में चला गया और अचानक डूब गया। मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हुए। कुछ लोगों ने तालाब में बच्चे को ढूंढ़ने का प्रयास किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
जानकारी पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाकर बच्चे की तलाश कराई लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस दौरान परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बच्चे की तलाश में गोताखोरों के अलावा जेसीबी को भी लगाया गया है। फिलहाल उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। बच्चे की बरामदगी के लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें