फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कोल्ड स्टोरेज के चैंबर में ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ-बुलंदशहर एनएच-334 स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के चैंबर में लेजाकर एक आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। नाबालिग की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जिला बुलंदशहर के एक गांव व हाल पता नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि वह अपनी 13 वर्षीय पुत्री के साथ मेरठ-बुलंदशहर एनएच-334 स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में आलू छटाई का कार्य करती है। बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे वह अपनी नाबालिग पुत्री को साथ लेकर कोल्ड स्टोरेज में आलू छटाई करने गई थी। सुबह लगभग दस बजे किस्त जमा करने के लिए फोन आने पर वह अपनी पुत्री को दूसरी महिलाओं के साथ कोल्ड स्टोरेज में काम करती छोड़ आई थी। शाम लगभग पांच बजे जब उसकी पुत्री टंकी पर आलू की छटाई करने गई तो यहां ठेकेदार सद्दाम निवासी कपूरी थाना नकुड़ जिला सहारनपुर उसे चैंबर में ले गया। इस दौरान आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घर पर पहुंचने पर पुत्री ने उसे आपबीती सुनाई। इसके बाद वह अपनी पुत्री को लेकर थाने पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म की धारा 65 (1) व 4 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार ने आरोपी सद्दाम को गांव उबारपुर गेट से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें