हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग चचेरी व तहेरी बहनों ने दो युवकों पर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गांव निवासी युवक ने बताया कि उनकी व तहेरी बहन स्वर्ग आश्रम रोड स्थित कॉलेज में कक्षा दसवीं की छात्रा हैं। शनिवार की सुबह गांव के ही अजय व आशु दोनों बहनों को बहला फुसलाकर गढ़ रोड स्थित होटल में ले गए। आरोपियों ने होटल में दो अलग-अलग कमरे लिए। इसके बाद आरोपियों ने दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म किया। बहनों ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद वह अपनी बहनों व परिजनों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता व उनकी टीम ने आरोपी अजय व आशु को टियाला बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।