फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नौकरी का झांसा देकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 21 Feb 2025 07:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला से तीन लोगों ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि आपत्तिजनक स्थिति में तीन व्यक्तियों ने महिला की वीडियो भी बनाई और उसे वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ इसके बाद भी कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने एसपी से मामले की शिकायत की है। एसपी के आदेश पर थाना महिला पुलिस ने तीन आरोपियोंं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि जून 2023 को उसे मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी निवासी कशिश पाल ने इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। उसने उसकी रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया था। इसके बाद आरोपी ने अपनी बातों में फंसाकर उनका मोबाइल नंबर भी ले लिया। आरोपी ने फोन पर बात कर उसकी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोप है कि सात माह पहले आरोपी ने मेरठ चलने की बात कहते हुए उसे ततारपुर बाईपास पर बुला लिया।

आरोपी की बातों पर भरोसा कर वह ततारपुर बाईपास पर पहुंची। यहां आरोपी अपने ममेरे भाई शुभम व अन्य साथी विवेक कुमार निवासी गांव इकलेंड़ी जिला बुलंदशहर के साथ कार में बैठा हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेसुध कर दिया। आरोप है कि आरोपी कशिशपाल ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी शुभम व विवेक ने आपत्तिजनक स्थिति में उसकी वीडियो भी बनाई ली थी। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीनों आरोपियों ने कई बार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 17 जनवरी को उसनेे थाना देहात में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें