फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को दिया तलाक

Fri, 21 Feb 2025 07:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को तलाक दे दिया। इतना ही नहीं आरोपी जेठ ने विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास भी किया। इसके बाद आरोपियों ने पिटाई कर विवाहिता को बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि नौ मार्च 2019 को उसकी शादी सद्दाम निवासी कस्बा खिवाई जिला मेरठ के साथ हुई थी। परिजनों ने शादी में आठ लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन शादी में मिले दान दहेज से पति सद्दाम, जेठ इसरार, इखलाक, कामिल, अब्दुल और जेठानी साजिदा खुश नहीं थे। आरोपी दहेज में कार व दो लाख रुपये नगद की अतिरिक्त मांग कर उसका उत्पीड़न करने लगे। ड्राइवर होने के कारण उनका पति अधिकतर बाहर रहता था।

आरोपी जेठ इसरार व इखलाक उस पर गंदी नजर रखने लगे। 25 अक्तूबर 2024 को आरोपी जेठ इखलाक कमरे में घुस आया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। उसने फोन कर इसकी सूचना अपने पति को दी थी। इस पर पति ने उसे तलाक कर अपनी दूसरी शादी करने की उसे धमकी दी थी।
विज्ञापन


27 अक्तूबर को सभी आरोपियों ने पिटाई कर उसे बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। इसके बाद वह बमुश्किल अपने मायके पहुंची थी। पांच जनवरी 2025 की शाम छह बजे आरोपी पति व जेठ उसके घर आए थे। दहेज में कार व दो लाख रुपये की मांगकर जेठ के कहने पर पति ने उसे तलाक दे दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए। 15 फरवरी को वह रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें