फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

Sat, 21 Dec 2024 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव में युवक ने जबरन घर ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, इस दौरान आरोपी ने किशोरी का अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़िता ने तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार की दोपहर वह अपने घर से घेर पर जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में गांव के ही रहने वाले युवक ने उसे रोक लिया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपी जबरन उसे अपने घर ले गया, जहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने दुष्कर्म करने के दौरान उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बनाई। आरोपी ने किसी से भी शिकायत करने पर फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे वहां से भगा दिया। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें