फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश

Fri, 09 May 2025 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती को जंगल में जबरन ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पीडि़ता के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी रिश्तेदारी में गई थी, जबकि वह गेहूं लेने के लिए पड़ोस के गांव में गया हुआ था। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। कुछ देर के बाद जब वह वापस आया तो देखा कि उसकी बेटी घेर में बैठी रो रही थी। जानकारी की बेटी ने बताया कि उसे गांव निवासी युवक अपने साथ जंगल में ले गया। वहां जाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें