फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्रेमी के दोस्तों से संबंध बनाने से किया इन्कार, छात्रा को नलकूप की छत से फेंका

Tue, 12 Nov 2024 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। प्रेमी के दोस्तों से संबंध बनाने से इन्कार करने पर आरोपियों ने छात्रा को नलकूप की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे छात्रा के पैर की हड्डी टूट गई। पीडि़ता 15 दिनों से परिजनों के साथ चौकी के चक्कर लगा रही है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। मंगलवार को पीडि़ता ने परिजनों के साथ थाने जाकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला निवासी किशोरी ने बताया कि वह फैक्टरी में अपनी मां के साथ काम करने के साथ-साथ कक्षा 11 में पढ़ती है। गांव निवासी युवक से उसकी जान पहचान है। 28 अक्तूबर को युवक उसे बाइक पर बैठाकर जंगल स्थित नलकूप पर ले गया, जहां पहले से उसके दो साथी मौजूद थे। आरोप है कि तीनों युवकों ने शराब पी और उसे भी जबरन पिलाई। जिसके बाद युवक ने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। वहीं आरोपी के दोस्तों ने उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे नलकूप की छत से नीचे फेंक दिया, जिसमें उसके पैर की हड्डी टूट गई। आरोपियों ने शिकायत करने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा ने घर पहुंचकर सारे मामले की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद किशोरी ने परिजनों के साथ चौकी पहुंचकर तहरीर दी। आरोप है कि चौकी पुलिस पिछले 15 दिन से कार्रवाई का आश्वासन दे रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, इससे उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। वह जरूरी काम से उच्च न्यायालय आई हैं अगर ऐसा हुआ है, तो आरोपियों से साथ चौकी पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें