फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़कों पर जल रहा कूड़ा, हवा की बिगड़ रही सेहत

Mon, 11 Nov 2024 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ । जनपद में प्रदूषण का स्तर कम तो हुए है लेकिन अभी भी खराब श्रेणी में है। इसका मुख्य कारण सड़कों पर उड़ती धूल और खुले में जलता कूड़ा है। इससे हवा की गुणवत्ता भी खराब हो रही है। आंखों में जलन व सांस रोगियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन


वायु प्रदूषण के खराब श्रेणी में बने रहने के कारण अस्पतालों में आंखों व सांस की बीमारी से संबंधित रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। करीब एक सप्ताह बाद सोमवार को अधिकतम एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी से खराब श्रेणी में पहुंचा है, जो अधिकतम 260 दर्ज हुआ है?। सोमवार को दोनों अस्पतालाें में आंखों और सांस के 115 मरीज पहुंचे।



खुले में पड़ी निर्माण सामग्री
सड़कों पर खुले में निर्माण सामग्री पड़ी हुई है। इसको ले जाते समय पानी का छिड़काव भी नहीं कराया जा रहा है। हवा में उड़कर धूल के कण लोगों की आंखों में जाते हैं। एनजीटी की सख्ती के बाद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं नगर पालिका भी पानी का छिड़काव नहीं करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -

पहले के मुकाबले वायु प्रदूषण कम हुआ है। जल्द ही लोगों को और अधिक शुद्ध हवा मिलेगी। प्रशासन और संबंधित विभाग मिलकर इस दिशा में काम कर रहे हैं।

- संदीप कुमार, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें