फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म, पति के फोन पर भेजा वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिला गाजियाबाद के एक गांव निवासी महिला ने हापुड़ के एक युवक पर वर्ष 2017 मेंं उसके साथ दुष्कर्म कर, अश्लील वीडियो बनाने और अब उसका निकाह हो जाने पर दस लाख रुपये नहीं दिए जाने पर वीडियो पति को भेज देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह हापुड़ की रहने वाली हैं। दो मई 2026 को उनका निकाह जिला गाजियाबाद के भोजपुर निवासी एक युवक से हुआ। वर्ष 2017 में वह नाबालिग थीं। अक्तूबर माह 2017 में वह हापुड़ पढऩे के लिए जा रही थीं। एक गांव निवासी मुशाहिद उन्हें गांव के अड्डे पर मिला और स्कूटी पर बैठाकर गांव सरावा अड्डे के पास लेकर रुक गया।

आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उन्हें नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और उन्हें पास के खेत में ले गया। इस दौरान आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया और उनकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो उन्हें दिखाकर आरोपी यहां से फरार हो गया। वह किसी तरह अपने घर पहुंची।
विज्ञापन


वर्ष 2018 को वह आरोपी के घर पहुंची थीं। इस दौरान वह गर्भवती थीं। आरोपियों ने मेडिकल स्टोर से लाकर उन्हें दवाई खिला दी। इससे उनका गर्भपात हो गया।

निकाह से करीब 20 दिन पहले आरोपी ने उन्हें फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। दो लाख रुपये हड़प भी लिए, इसके बाद दस लाख रुपये मांगे। इतने पैसे नहीं देने पर वीडियो पति के फोन पर भेज दी।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी युवक मुशाहिद, उसकी पत्नी शगुफ्ता, भाई रिजवान, उसकी पत्नी, बहन अफसाना, बहनोई फरमान, शाहिद, उसकी पत्नी अंजुम व दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें