फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आनंदा डेयरी के निदेशक से रंगदारी मांगने का आरोप, आठ पर मुकदमा दर्ज

Thu, 16 Oct 2025 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। आनंदा डेयरी के निदेशक ने मेरठ के कथित भूमाफिया पर जान से मारने की धमकी देने और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इससे पहले भी निदेशक को कूरियर के माध्यम से धमकी भरा पत्र मिल चुका है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर न्यायालय के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे के अनुसार डेयरी के निदेशक श्याम नारायण दुबे ने आरोप लगाया कि जनपद मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी नीरज, उदयवीर सिंह, दीपांशु, अमृत कुमार, अंशु मित्तल और सरूरपुर निवासी आदेश कुमार समेत उनके गैंग के दो अज्ञात साथी उनकी जमीन पर अड़ंगा डालकर रंगदारी मांग रहे थे।
उन्होंने बताया कि आनंदा डेयरी ने मेरठ में नया प्लांट लगाने के लिए जमीन खरीदी थी। इसको लेकर आरोपी बार-बार दबाव और धमकी दे रहे थे। 12 अगस्त को डेयरी के कार्यालय ग्राम खैरपुर खैराबाद, पिलखुवा पर एक कूरियर के माध्यम से धमकी भरा पत्र भेजा गया, इसमें लिखा था कि दुबे की शिकायतों के कारण उनका बाल भी बांका नहीं हो पाया और अब उनके हर कदम पर नजर रखी जा रही है। पत्र में चेतावनी दी गई कि यदि दुबे मेरठ आए तो उनका जीवन खतरे में होगा।
विज्ञापन


आरोप है कि 26 सितंबर को श्याम नारायण दुबे अपने घर लौट रहे थे, तभी पिलखुवा टेक्सटाइल सिटी में दो अज्ञात बंदूकधारी उनकी कार रोककर धमकी देने लगे कि वे नीरज, आदेश, उदयवीर, दीपांशु, अमृत और अंशु के गैंग के सदस्य हैं और 20 लाख रुपये न देने पर दुबे और उनके साथी राधेश्याम को जान से मार देंगे। आरोप है कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्रारंभिक रूप से कोई कार्रवाई नहीं की। 27 सितंबर को उन्होंने एसपी हापुड को शिकायत भेजी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की ओर रुख किया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें