फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेका बंद कराने को किया प्रदर्शन

Thu, 30 Jun 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
देशी शराब का ठेका खुलने से भड़के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के गांव असौड़ा में खुले देशी शराब का ठेका बंद कराने का मुद्दा जोर पकड़ता जा रहा है। शराब ठेका बंद कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं व पुरुषों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि शराब का ठेका स्थाई रूप से बंद न हुआ तो आरपार का आंदोलन किया जाएगा। मालूम हो कि ठेका बंद कराने के लिए बुधवार को भी ग्रामीणों ने हंगामा कर ठेके में तोड़फोड़ की कोशिश की थी।

बाद में पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया था। गांव असौड़ा में चार दिन पहले देशी शराब का ठेका खुला है। ठेका खुलते ही यहां के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि ठेका खुलने से आए दिन उत्पात मचेगा, इधर से छात्राओं व महिलाओं का निकलना मुश्किल हो जाएगा। बुधवार को शराब का ठेका बंद कराने की मांग को लेकर महिलाओं व पुरुषों ने जमकर हंगामा कर ठेके में तोड़फोड़ की कोशिश की थी।

ग्रामीणों के तेवर देख शराब के ठेके पर तैनात कर्मचारी मौके से भाग गया था। उस समय पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों को शांत करा दिया था। बृहस्पतिवार को बड़ी तादाद में महिलाओं व पुरुषों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन कर शराब ठेका बंद कराने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिस स्थान पर देशी शराब का ठेका खुला है, उसके आसपास आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और मंदिर है। ऐसे में शराब के ठेके से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द शराब के ठेके को बंद नहीं कराया तो आरपार का आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने डिप्टी कलक्टर केबी सिंह को ज्ञापन देकर ठेका बंद कराने की मांग की।

डिप्टी कलक्टर ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई कराई जाएगी। इस दौरान बबली सिंह, मुकुल, धर्मपाल त्यागी, ललित त्यागी, रितिक त्यागी, राधेश्याम त्यागी, राजेंद्र देवी, आशु त्यागी, लवहर्ष त्यागी, डॉ .प्रेमचंद, मोहम्मद आरिफ, रेशमा, मनेंद्र सिंह, कलवा,  लोकेश, निरंकार त्यागी, राजू शर्मा व वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें