फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: राम बरात में गूंजे जयकारे, मां काली के अखाड़े ने खींचा जनसैलाब

विज्ञापन
पिलखुवा में निकली श्रीराम बारात में शामिल झांकी। संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। बैंड-बाजों की गूंज, आकर्षक झांकियों और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच रविवार को श्रीराम बरात निकाली गई। रेलवे रोड स्थित रंगोली मंडप से शुरू हुई बरात में शामिल झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की झांकियों के दर्शन के लिए रास्तों में लोग जुटे रहे। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया।
विज्ञापन

बरात में खुर्जा का प्रसिद्ध मां काली अखाड़ा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। अखाड़े को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मां की आरती उतारी और भोग लगाया। बैंड-बाजों की धुन और धार्मिक झांकियों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। झांकियों में कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
बरात निर्धारित मार्ग से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। श्रीरामलीला कमेटी के मेला अधिकारी अखिलेश मित्तल ने बताया कि सोमवार को राज्याभिषेक प्रसंग से जुड़ीं तैयारियां की जाएंगी और संबंधित लीला का मंचन होगा। बरात के आयोजन में कमेटी अध्यक्ष राजेश मित्तल, मंत्री संदीप जिंदल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मोदी, उपाध्यक्ष राजेश गप्पू, सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें