फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोपाल यादव की वापसी पर जताया हर्ष

Thu, 17 Nov 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
राम गोपाल यादव - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सपा के दिग्गज नेता रामगोपाल यादव की सपा में वापसी होने पर बृहस्पतिवार को सपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।
विज्ञापन


सपा से हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी तेजपाल प्रमुख ने कहा कि पार्टी में कोई कलह नहीं है। रामगोपाल यादव की वापसी से स्पष्ट हो गया है कि पार्टी संगठित है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी सपा में कलह बताकर जनता में गलत अफवाह फैला रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर सपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करने व आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को जीत का प्रण दिलाया। इस मौके पर श्याम सुंदर भुर्जी, ललित बाबा, रामकुमार, नाजिम चौधरी, हाजी जहीर अहमद, फुरकान अली, सचिन शर्मा, रहीसुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें