फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से राहत

Tue, 30 Sep 2025 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मंगलवार को हुई बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिनभर आकाश में बादल छाए रहे और रुक रुक कर बूंदाबांदी होती रही। अधिकतम तापमान में भी चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार तक बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले दो सप्ताह से चटक धूप के साथ ही सामान्य से अधिक तापमान के कारण लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा था। दिन के साथ रात में भी गर्मी का असर लोगों को बेहाल किए हुए था। पिछले चार दिन से अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा रहा था।

मंगलवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दिया। सुबह हल्की धूप खिली और हवा में भी ठंडक बढ़ गई। दोपहर को आकाश में काले बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। देर शाम तक रुक रुक कर बूंदाबांदी होती रही, इससे मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरावट के साथ 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई ओर 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिन भी बूंदाबांदी के आसार है।



धान की कटाई के बीच बारिश की संभावना से बढ़ी मुश्किलें
धान की कटाई के बीच बारिश होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस दौरान खेतों में धान की कटाई शुरू हो गई है और मंडी लेकर भी किसान पहुंचने लगे हैं। ऐसे में बारिश और बूंदाबांदी के बीच किसान चिंतित हैं। कुछ दिन और ऐसा ही मौसम रहता है तो किसानों को इसका नुकसान हो सकता है।

रावण और मेघनाद के पुतले नीचे उतारे

दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले खड़े किए गए थे। मंगलवार को तेज हवा चली तो रावण और मेघनाद का पुतला नीचे उतारा गया। इसके बाद रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने पुतलों को बारिश से खराब होने से बचाने के लिए पॉलीथिन से ढक कर दोबारा से पुतलों का मैदान में खड़ा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें