फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दिन में खिली तेज धूप, शाम को हुई बारिश

Thu, 10 Apr 2025 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिन में सूरज की तपिश और गर्म हवाओं का प्रकोप कम रहा और शाम को बारिश हो गई। जिससे अधिकतम तापमान भी दो डिग्री गिरकर 39 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बारिश का भी अनुमान है, जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से लोग सूरज की तेज तपिश और गर्म हवाओं से बेहाल थे। लेकिन बृहस्पतिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज थोड़ा नरम रहा, इसके कारण तापमान में भी गिरावट हुई।

शाम को मौसम एकदम से बदल गया। जिससे तेज हवा चली और काले बादल छा गए। थोड़ी देर बाद बारिश भी हुई। जिससे तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। करीब 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे अगले तीन चार दिन तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकेगी।



गेंहू की फसल को नुकसान की संभावना-

खेतों में गेंहू की फसल पक कर तैयार हो गई है। ऐसे में तेज हवा के साथ बारिश से फसल कई स्थानों पर गिरी भी है। इस समय की बरसात से फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने का आसार है साथ ही उत्पादन पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। इसके साथ ही दलहन की फसलों को भी बारिश से नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें